फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1703 Gharoni Abhilekh Distributed

स्वामित्व योजना के तहत 1703 लाभार्थियों में वितरित हुआ घरौनी अभिलेख

Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
1703 Gharoni Abhilekh Distributed
स्वामित्व योजना के तहत 1703 लाभार्थियों में वितरित हुआ घरौनी अभिलेख
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को जिले के 1703 लाभार्थियों को घरौनी अभिलेख का वितरण किया गया। पांच लाभार्थियों को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने अभिलेख का वितरण करते हुए इसकी महत्ता को बताया।
विधायक ने अभिलेख वितरित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। गरीबों को भूमि के मालिकाना हक संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि घरौनी मिलने से लाभार्थियों को अन्य योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। इससे जहां उनके जीवन में सुधार आएगा, वहीं स्थायित्व भी मिलेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि अभिलेख मिलने से गरीबों की स्थिति में अत्यंत सुधार नजर आएगा। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि पात्र लोगों तक शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रशासन गंभीर है। ग्राम परशुरामपुर में सदर तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव की देखरेख में विधायक और सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 150 लोगों को घरौनी वितरित की गई। इसे साथ ही साथ अन्य तहसीलों में भी एसडीएम की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
मुख्यमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम को भी दिखाया गया
राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किए गए शुभारंभ कार्यक्रम को भी मौजूद लोगों को दिखाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अगस्त 2022 तक सभी राजस्व ग्रामों का सर्वे करते हुए अक्तूबर 2023 तक सभी राजस्व ग्रामों में घरौनी दे दी जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य ग्राम स्वराज व आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
लोगों में घरौनी का वितरण
नौतनवां। स्वामित्व योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरण कार्यक्रम का शनिवार को नौतनवां तहसील में लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रदीप पांडेय एवं एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में मौके से मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कुल 25 लोगों में स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) वितरित किया गया। इस दौरान तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, लेखपाल विक्की साहनी, अनिल कुमार, अजय कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed