{"_id":"601d95888ebc3e74282d5424","slug":"17-responsible-to-verify-the-cost-of-foodgrains-and-conversion-maharajganj-news-gkp3836245111","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न व परिवर्तन लागत मिलने का सत्यापन करेंगे 17 जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न व परिवर्तन लागत मिलने का सत्यापन करेंगे 17 जिम्मेदार
विज्ञापन

- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी जिम्मेदारों से 10 फरवरी तक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोरोना के दृष्टिगत विद्यालय बंद होने की अवधि में वितरित किए गए खाद्यान्न व उसके परिवर्तन लागत को वितरित किए जाने का स्थलीय सत्यापन होगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कुल 17 जिम्मेदारों को ब्लॉक एवं न्याय पंचायत का आवंटन कर कम से कम 10 छात्र परिवारों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट 10 फरवरी तक बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बीएसए की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोरोना काल में विद्यार्थियों को क्रमश: 76 एवं 49 दिवस का खाद्यान्न प्रदान किया गया तथा प्राधिकार पत्र भरवाते हुए परिवर्तन लागत प्रदान की गई। अब इसका स्थलीय सत्यापन होगा। जिसके क्रम में बीएसए द्वारा सदर, परियोजना अधिकारी एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण द्वारा फरेंदा, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा द्वारा परतावल, बीईओ घुघली द्वारा घुघली, बीईओ नौतनवा द्वारा नौतनवा, बीईओ धानी द्वारा धानी, बीईओ पनियरा द्वारा पनियरा, बीईओ सिसवा द्वारा सिसवा के विद्यालयों से जुड़े छात्र परिवार से संपर्क कर सत्यापन किया जाएगा। डायट प्राचार्य द्वारा मिठौरा ब्लॉक के न्याय पंचायत मधुबनी, मोहनापुर, रजवल, सिंदूरिया व टीकर, बीईओ मिठौरा द्वारा औराटार, चौक, दरहटा, जमुई पंडित व खजुरिया, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा बृजमनगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत बभनी, बेलौही, धरैची व हाताबेला हरैया तथा जिला समन्वयक निर्माण द्वारा मिश्रौलिया, फुलमनहा, परसौना व विश्रामपुर, डीसी एमडीएम द्वारा लक्ष्मीपुर ब्लॉक के एकमा, बकैनिया, बेलवा खुर्द, महुअवा अड्डा व मुड़ली तथा डीसी सामुदायिक सहभागिता द्वारा पकरडीहा, पुरंदरपुर, रामनगर, राजपुर व सिंहपुर थरौली, डीसी बालिका द्वारा निचलौल ब्लॉक के अरदौना, बढ़या, पकड़ी भारत खंड, बेलवा व गड़ौरा तथा डीसी एमआईएस द्वारा मिश्रौलिया, रुद्रौली, ठूठीबारी, टिकुलहिया व बीसोखोर में सत्यापन किया जाएगा।
लापरवाह दो प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी
बीएसए ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को खाद्यान्न व परिवर्तन लागत को भेजने में लापरवाही बरतने वाले बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। दो दिन के अंदर उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
बीईओ 10 तक उपलब्ध कराएं संकलित सूचना
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर खाद्यान्न एवं परिवर्तन लागत का उपभोग प्रमाणपत्र 10 फरवरी तक कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी कहा है कि प्रारुप पर ब्लॉकवार सूचना को संकलित अवश्य किया जाए।