फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   17 projects inaugurated at up day

यूपी दिवस पर 44 करोड़ की 17 परियोजनाओं की सौगात

Thu, 25 Jan 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
17 projects inaugurated at up day
यूपी दिवस कार्यक्रम में सिल्न्यास करते सांसद पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश दिवस पर बुधवार को विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 44 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चल रही है। 
विज्ञापन


सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि गवर्नमेंट आफ इंडिया एक्ट 1935 के तहत 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का नाम प्रभावी हुआ था। इसके पूर्व इसका नाम यूनाइटेड प्राविंस था। 67 वर्ष बाद पहली बार राज्यपाल व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन हर जिले में किया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने समारोह को संबोधित किया। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि दी। डॉक्टर परशुराम गुप्ता ने जिले के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी एवं ग्रामोद्योग, मत्स्य, डूडा, दिव्यांगजन, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कृषि, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, कार्यक्रम विभाग ने स्टाल लगाया। कार्यक्रम का संचालन डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने किया। सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, डीडी एजी गणेश प्रसाद, अजातशत्रु शाही, भूषण प्रसाद सिंह, अजीत कुमार त्रिपादी, पीओ डूडा सत्येंद्र त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला मौजूद रहे। 


169 लाख से बनेंगी पांच सड़कें
महराजगंज। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर बुधवार को सांसद पंकज चौधरी ने 169 लाख की लागत से बनने वाली पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोक निर्माण प्रांतीय खंड के एक्सईएन सचिन कुमार ने बताया कि जिन पांच परियोजनाओं का शिलान्यास कराया गया है। उससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। विकास की रफ्तार बढ़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed