फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   17 patients of high fever admitted in district hospital

जिला अस्पताल में तेज बुखार के 17 मरीज भर्ती

Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
17 patients of high fever admitted in district hospital
​जला अस्पताल के ईटीसी वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल में तेज बुखार के 17 मरीज भर्ती
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों बच्चे तेज बुखार की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। जिला अस्पताल के ईटीसी और जेई-एईएस वार्ड को शुक्रवार को 28 मरीज भर्ती रहे। इसमें एईएस के दो, तेज बुखार के 17 और नौ अन्य बीमारी के मरीज शामिल हैं। गलियारे में तीमारदार बैठकर अपने मरीज के ठीक होने का इंतजार करते देखे गए।
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 11 तेज बुखार और एक एईएस के मरीज का उपचार चल रहा था। शुक्रवार को तेज बुखार के मरीजों की संख्या 17 और एईएस के दो हो गई। गलियारे में बैठे तीमारदारों ने कहा कि वार्ड में भीड़ होने से परेशानी हो रही है। एक बेड़ पर दो से तीन मरीज भर्ती हैं। अगर सभी मरीज के साथ एक-एक तीमारदार रहते हैं तो भीड़ बढ़ जाती है। जेई-एईएस वार्ड में भर्ती एक मरीज को देखने आए विकास यादव ने कहा कि वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक व बेड़ की संख्या कम है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने कहा कि निमोनिया व हाईपर पाइरेक्सिया के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों को मच्छरों से बचाएं, संतुलीत आहार दें तथा उबला पानी पिलाएं। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि रोस्टर के अनुसार स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे मरीजों को असुविधा न हो। मरीजों का बेहतर ढंग से उपचार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed