{"_id":"62bf49e232ae19696f742a4d","slug":"17-found-corona-positive-maharajganj-news-gkp442319665","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस घटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस घटे
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 9 हो चुकी है। इधर कुछ दिनों से रुक-रुक कर अचानक केस मिलने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। केस मिलने पर लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया जा रहा है। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच हो रही है। कोरोना संक्रमितों का स्वास्थ्य होने की दर काफी अच्छी है।
अब तक जिले में 15,093 केस सामने आ चुका है। 518 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 14,939 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना मिलने की संख्या में बढ़ोतरी होने में राहत की बात यह है कि गंभीर मामले नहीं आ रहे हैं। संक्रमित होमआइसोलेशन में ही ठीक हो जा रहे हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अधिक से लोगों की जांच की जा रही है। लैब भी जिले में क्रियाशील होने के कारण सैंपल की जांच भी समय से हो जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
-------
8,352 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 8,352 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के साथ ही अन्य केंद्रों पर भी लोगों ने टीका लगवाया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। संवाद