{"_id":"629a609fb7589d7fcc6f2289","slug":"1688-pricipated-in-handicap-camp-maharajganj-news-gkp439156928","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग शिविर में दिखा उत्साह, आए 1,688 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग शिविर में दिखा उत्साह, आए 1,688 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग शिविर में दिखा उत्साह, आए 1,688 आवेदन
महराजगंज। दिव्यांगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर लगाए गए शिविर के प्रति काफी उत्साह दिखा है। जिले के 11 ब्लॉकों में शिविर समाप्त हो चुका है तथा इसमें विभिन्न प्रकार के कुल 1,688 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
निचलौल ब्लॉक में कुल 241, मिठौरा में 173, घुघली में 139, सिसवा में 119, नौतनवां में 198, परतावल में 167, पनियरा में 217, बृजमनगंज में 12, फरेंदा में 137, लक्ष्मीपुर में 132 एवं सदर में 133 आवेदन प्राप्त हुए हैं। धानी ब्लॉक से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के प्राप्त होने के उपरांत अब उसका सत्यापन कराते हुए पात्रता के आधार पर आवेदकों को लाभान्वित कराने का कार्य किया जाएगा।
सहायक उपकरण के सर्वाधिक आवेदन
विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के लाभ के लिए वैसे तो कुल 1,688 आवेदन आए हैं, लेकिन इसमें सर्वाधिक 1058 आवेदन सहायक उपकरण के, 387 आवेदन कृत्रिम अंग के, पांच आवेदन शादी के, 70 आवेदन यूडीआईडी कार्ड के तथा 148 आवेदन नए दिव्यांग प्रमाणपत्र के हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय शिविर के माध्यम से लोगों ने आवेदन में रुचि दिखाई है। आवेदकों को पात्रता के आधार पर योजनाओं से लाभान्वित किए जाने पर जोर होगा। - शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी