{"_id":"5c1a977ebdec225725362c8a","slug":"161545246590-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट के सामने धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई का धरना कलेक्ट्रेट के सामने मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रोत्साहन राशि के बदले हर माह मानदेय देने सहित अन्य मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने आरोप लगाया कि मानदेय लागू करने की मांग पर सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेश सरकार की तरफ से कुछ दिन पहले आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय दिए जाने के संबंध में चर्चा की गई थी लेकिन मानदेय दिए जाने की व्यवस्था लागू करने के लिए शासनादेश अब तक जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। जिला संयोजक जयराम भारती ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन देकर केवल मामले को टालना चाहती है। उन्होंने आगाह किया मांगें पूरी होने तक आशा कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर राम सवारे यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, हिना पासवान, मीरा देवी, रीता, रीना सिंह, पूजा सिंह, साधना तिवारी, विमला, सरस्वती, पूनम, पूनम, सुनीता आदि मौजूद रहीं।