{"_id":"5be87848bdec22098d6aee84","slug":"161541961800-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बुआई के लिए खेत की तैयारी में जूटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की बुआई के लिए खेत की तैयारी में जूटे किसान
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की बुआई के लिए तैयारी में जुटे किसान
15 से 30 नवंबर तक है इसके लिए उपयुक्त समय
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगजं। जिले में जिस क्षेत्र में धान की कटाई हो गई है, वहां रबी की फसलों खासतौर से गेहूं की बुआई के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। किसान खेतों की गहरी जुताई कर तैयारी कर रहे हैं। साथ ही खाद और बीज की भी व्यवस्था करने में जुट गए हैं। 15 से 30 नवंबर के बीच गेहूं की बुआई के लिए उचित समय बताया जा रहा है।
गेहूं की अगैती बुआई 15 नवंबर से शुरू होती है। इसके लिए किसान खाद, बीज एवं खेत तैयारी में जुटे हुए हैं। किसान सरकारी बीज गोदाम अथवा सहकारी समितियों से बीज खरीद रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र वसूली के कृषि वैज्ञानिक बीबी सिंह ने सुझाव दिया कि 15 नवंबर से किसान गेहूं की बुआई शुरू कर दें। जिन किसानों ने मसूर की बुआई अब तक नहीं की है, वह अब बुआई कर लें। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक गेहूं की बुआई के लिए उपयुक्त समय होता है। किसान मृदा परीक्षण कराएं और शोधित बीज का ही प्रयोग करें। बुआई के समय संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए।