फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   105 गर्भवती महिलाओं के सेहत की हुई जांच

105 गर्भवती महिलाओं के सेहत की हुई जांच

Sat, 10 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
105 गर्भवती महिलाओं के सेहत की हुई जांच
doctor

विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न सीएचसी पीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पांच अस्पतालों में 105 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इसमें 12 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम की चिहिंत की गईं हैं। अभियान के तहत महिला डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य रहने का तरीका बताया। जिला अस्पताल में डॉक्टर आदिती सिंह ने कुल 33 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इसमें सात गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम की चिहिंत की गई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है। गर्भावस्था के समय महिलाएं खान पान का ध्यान रखें। उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जांच व नियमित आयरन की गोली लेने की सलाह दी। सदर सीएचसी में तैनात डॉक्टर रोमा गुप्ता ने कुल 7 गर्भवती महिलाओं की जांच की। परतावल सीएचसी पर कुल 47 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई है। इसमें 2 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम की चिहिंत हुई। डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. शालिनी वर्मा और डॉ. प्रतिभा जायसवाल द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डॉक्टर शालिनी वर्मा ने कहा कि खून की कमी होने से प्रसव के समय महिलाओं को परेशानी बढ़ सकती है। मिठौरा पीएचसी पर 8 और घुघली पीएचसी पर डॉक्टर अंकिता भाटिया ने 10 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इसमें 3 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम की चिहिंत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed