फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले में पहुंची कांग्रेस की जनभागीदारी यात्रा

जिले में पहुंची कांग्रेस की जनभागीदारी यात्रा

Fri, 09 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंची कांग्रेस की जनभागीदारी यात्रा
CONGRESS - फोटो : SELF

विज्ञापन

महराजगंज। कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू हुई जन भागीदारी यात्रा जिले में पहुंची तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। प्रदेश संगठन मंत्री तरून पटेल के नेतृत्व में जनभागीदारी यात्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया और इस दौरान जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री तरून पटेल का विशुनपुर गबडूआ ग्राम सभा के शहीद स्माकर पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद नगर के सक्सेना चौराहे पर जनसभा आयोजित हुई, जिसमें संगठन के मजबूती पर चर्चा की गई। पटेल ने कहा कि गांधी के विचारों पर ही चलकर देश का भला होगा। फरेंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा जाति धर्म की राजनीति की जा रही है। उन्होंने आरएसएस पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पूर्वी के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता, ज्ञानेंदु पटेल, झींनकु चौधरी, त्रिभूवन मिश्रा, विनोद सिंह, चंद्रजीत भारती, विराज वीर अभिमन्यु, शेषमणि गुप्ता, विशाल सिंह, हमीदुल्लाह, घनश्याम गुप्ता, विश्वामित्र पटेल, प्रभुनाथ, ज्वाला चौधरी, मनोज चौधरी, दिग्विजय नाथ, कपिल देव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed