{"_id":"5b80520042c79246773eab12","slug":"161535136256-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कुंतल लड्डू जब्त, जांच को भेजे चार नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कुंतल लड्डू जब्त, जांच को भेजे चार नमूने
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्विंटल लड्डू जब्त, चार नमूने जांच के लिए भेजे गए
फोटो
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कई दुकानों पर की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से गठित टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पिछले दिनों डीएम ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिया था कि जिले में दुकानों की जांच कर खाद्य पदार्थो की गुणवता, साफ सफाई आदि की जांच कर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करें।
शुक्रवार को टीम ने परतावल कस्बे में फेरीवाले से करीब सवा क्ंिवटल लड्डू बरामद कर जांच की तो गुणवता खराब मिली। इसके बाद लड्डू को जब्त कर लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि जब्त लड्डू को नष्ट कराया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवता को लेकर विभाग की ओर से विशेष सख्ती बरती जा रही है। यदि खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी टीम ने फरेंदा तहसील क्षेत्र के बहदुरी, बृजमनगंज से चार दुकानों से छेना की मिठाई, बर्फी, पेड़ा, सत्तू का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया। जांच के दौरान दर्जन भर दुकानों पर गंदगी मिलने पर चेतावनी दी गई। इस दौरान अमित कुमार सिंह, श्रीराम मौर्य, एसएन वर्मा आदि मौजूद रहे।