{"_id":"5b0d96af4f1c1bfd6e8b531a","slug":"161527617199-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वे की रिपोर्ट 30 जून तक कार्यालय भेजने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वे की रिपोर्ट 30 जून तक कार्यालय भेजने का निर्देश
Updated Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला गन्ना कार्यालय पर चीनी मिल अधिकारी और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें गन्ना सर्वे सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई। जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने जिले के सभी गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि 30 जून तक गन्ना सर्वे कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जिस किसान का गन्ना सर्वे कार्य करें उस किसान को भी बुलाया जाए। जिससे किसानों को यह शिकायत न रहे कि उनके खेत का सर्वे नहीं हुआ या कम सर्वे किया गया। इससे गन्ना पेराई सत्र के समय किसानों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों को किसानों का करीब 9 करोड का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 16 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती किसानों द्वारा की गई है। गन्ना खेत के सर्वे के लिए कुल 64 सर्किल बनाई गई है। बैठक में महाप्रबंधक गन्ना सिसवा सुगर मिल कर्मबीर सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक घुघली, फरेंदा, सिसवां आदि मौजूद रहे।