{"_id":"5a7deac64f1c1b641f8b4d2f","slug":"161518201542-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर प्रत्येक हलचल पर रखें पैनी नजर:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर प्रत्येक हलचल पर रखें पैनी नजर:डीएम
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
indo nepal border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। शुक्रवार को बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण करने डीएम और एसपी पहुंचे और एसएसबी व पुलिस की चौकसी के बारे में जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। नो मेंस लैंड के करीब पुलिस चौकी पर जांच पड़ताल के दौरान संबंधित कर्मियों को सजग रहने की हिदायत दी।
डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रूटीन जांच के साथ-साथ प्रत्येक हलचल पर पैनी नजर रखें। अगर कोई गंभीर स्थिति का अंदेशा हो तो इसकी जानकारी तुरंत दें। संयुक्त चेकिंग करके सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखें। उन्होंने नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाल जाने वाले प्रत्येक लोगों की सघन जांच करने कहा।
एसपी आरपी सिंह ने नो मेंस लैंड पर सफाई न देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी थाना समेत नो मेंस लैंड की सफाई भी ठीक रखे। 24 घंटे सिफ्टवार सरहद की निगरानी करें। तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सूत्रों को मजबूत करें। सूचना तंत्र मजबूत होगा तो प्रभावी कार्रवाई करने में आसानी होगी। इस दौरान इंस्पेक्टर आरके सिंह, कोतवाल सोनौली बृजेश कुमार सिंह, लवकुश यादव आदि सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।