{"_id":"59d617844f1c1b6d548b5bea","slug":"161507202948-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दो वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर दो वृद्ध महिला की मौत
Updated Thu, 05 Oct 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नेशनल हाईवे पर पैसिया बाबू पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे सड़क पार कर रही दो वृद्ध महिलाएं सोनौली की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। इस हादसे में वृद्ध महिला तिरथी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी वृद्धा चिनकी ने नौतनवां अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर 100 नंबर के अलावा संपतिहा चौकी पुलिस और नौतनवां थाना अध्यक्ष प्रह्लाद पांडे मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को संपतिहा पुलिस चौकी लाया गया है।
नौतनवां थाना अंतर्गत बरवां खुर्द की रहने वाली 75 वर्षीय तिरथी, मुडेहरा बाजार की 76 वर्षीय चिनकी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पैसिया बाबू जा रही थीं। बताया जाता है कि दोनों वृद्धा एक दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पार करने लगीं। उसी दौरान सोनौली की ओर जा रहे माल लदे ट्रक की चपेट में आ गईं। इस हादसे में तिरथी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चिनकी को नौतनवां सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया। नौतनवां थाना अध्यक्ष प्रहलाद पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चिनकी की बहू ने थाने में तहरीर दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी लाया गया है।