फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे वाहन चालक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया

ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे वाहन चालक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया

Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे वाहन चालक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया
ठूठीबारी। लोहरौली गांव में ओवर लोड से एक माह में आठ बार ट्रांसफार्मर जलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली में निचलौल विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई दी जाती है। गांव के पूरब दक्षिण में स्थित लक्ष्मी नारायण पटेल के खेत में 100केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिससे 410 कनेक्शनधारी हैं। ओवरलोड के कारण यह ट्रांसफार्मर एक माह में 8 बार जल चुका है। शुक्रवार की शाम करीब 8:00 बजे बिजली विभाग ने 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर वाहन से भेजा गया। जैसे ही ग्रामीणों को गांव में पुन:100 केवीए का ट्रांसफार्मर आने की जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो गए और ट्रांसफार्मर लेकर आए ड्राइवर को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को हुई तो उनके हाथ-पांव फूलने लगे। अधिकारियों ने इसकी सूचना 100 नंबर व स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया बुझाया लेकिन बात नहीं बनी। देर रात तक ग्रामीण ट्रांसफार्मर वाहन व ड्राइवर को बंधक बनाए रहे। रात करीब 2:00 बजे जब ग्रामीण सोने चले गए तो ड्राइवर अपने सहयोगियों के साथ ट्रांसफार्मर उतार कर वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर वाहन न देखकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे वही ग्रामीणों की मांग है कि 100केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर गांव में 250केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाय अगर ऐसा नहीं हुआ तो उपभोक्ता 100केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाने देगे और बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगे। इस दौरान मनोज, जितेंद्र, रामनाथ पटेल, तबरेज अंसारी, सुरेंद्र तिवारी, सत्यदेव पासवान, जैस मोहम्मद, सहाबुद्दीन, राजदेव, मनोज चौरसिया, उपेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed