फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जलजमाव से आक्रोशित ब्यापारियों ने रोड पर किया रोपाई

जलजमाव से आक्रोशित ब्यापारियों ने रोड पर किया रोपाई

Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जलजमाव से आक्रोशित ब्यापारियों ने रोड पर किया रोपाई
महराजगंज। बीते कई दिनो से हो रही बारिश से जगह जगह जमाव हो गया है। खासकर नगर में जलजमाव से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। रोड के किनारे पानी जमा होने से दुकानो में पानी घुस गया है। इससे नाराज ब्यापारियों ने मंगलवार को पीजी कालेज के सामने रोड पर धान की रोपाई कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जल निकासी का बेहतर प्रबंध करने में नगर पालिका प्रशासन फेल है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के पास रोड पर धान की रोपाई कर रहे व्यापारी मिश्रीलाल साहू ने कहा कि नगर में जल निकासी को लेकर खास इंतजाम नहीं है। नाले बने है लेकिन वह बंद पडे हैं। ऐसे में बरसात होने पर पानी रोड पर जमा हो जाता है जिससे दुकानों में पानी घुस जाता है। इससे काफी नुकसान हुआ है। यही नहीं नगर के तमाम मुहल्लों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस परेशानी का ख्याल नगर पालिका प्रशासन को नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल लाखो रुपये नाली बनाने में खर्च होते है मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। इस दौरान अभय साहू, अब्दुल, प्रतिभाग साहू, संचिन, अजय कुमार, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed