फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिला पंचायत सदस्यो की बैठक में समस्याओ पर हुई चर्चा

जिला पंचायत सदस्यो की बैठक में समस्याओ पर हुई चर्चा

Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यो की बैठक में समस्याओ पर हुई चर्चा
फरेंदा। जिला पंचायत सदस्यों की बैठक शुक्रवार को फरेंदा के मैरिज हाल में हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्यों की समस्याओं और जनपद के विकास के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन न हो पाने पर चर्चा की गई। योजनाओं के प्रति अधिकारियों की उदासीनता को लेकर सदस्यों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की समस्याओं के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। क्षेत्र की जनता ने उनको चुनकर क्षेत्र के विकास के लिए भेजा है। लेकिन जनपद के कुछ अधिकारियों के उदासीन रवैये से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत की आपात बैठक बुलाने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि बैठक नहीं बुलाई गई तो जिला पंचायत सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी, दीपक पांडेय, एकरार खां, क्यामुद्दीन, मनोज, ममता, जुगानी जायसवाल, अनीता देवी, मीना त्रिपाठी, मुकेश उपाध्याय, गयासुद्दीन, रामकेवल, प्रभावती, टीमल, शिवशंकर, मुनीब चौहान, निर्मला देवी, पवन यादव, सुरेश चंद, नीरज पटेल, लालजी कन्नौजिया, डॉ. डीपी शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed