{"_id":"6924c267783b4aa01a05b711","slug":"16-boxes-of-nepali-liquor-recovered-smuggler-absconding-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165034-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 16 पेटी नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 16 पेटी नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
विज्ञापन
निचलौल। रविवार को आधी रात में आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा पर घेराबंदी कर नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही 16 पेटी नेपाली शराब को बरामद की है। जबकि तस्कर रात का फायदा उठाते हुए टीम को चकमा देकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। टीम सोमवार को अवैध शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सख्ती और रोकथाम को लेकर टीम के साथ भारत नेपाल सरहद से सटे झुलनीपुर के पास एसएसबी के साथ अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए चर्चा की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सरहद से सटे बहुआर गांव के लाइन टोला के पास से गुजरी पगडंडी रास्ते से कुछ लोग नेपाली शराब की तस्करी कर भारत लाने के फिराक में है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए सरहद के पिलर संख्या 500 से पूरब करीब 300 मीटर आगे संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर लिया गया। इसकी भनक लगते ही तस्करी करने वाले आरोपी रात का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
जांच टीम ने मौके पर तलाशी लेने पर सामान से भरी कई बोरियां बरामद हुईं। आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बोरियों की जांच की तो मौके पर बोरियों में भरी 16 पेटी से कुल 480 बोतल नेपाल कई कंपनियों की अवैध शराब बरामद हुई। बरामद सामान को जब्त करके संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।
आबकारी निरीक्षक ने आगे बताया कि तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर बरामद नेपाली शराब को जब्त करने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।