फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   निशक्तजन को मिलेगा यूडीआई कार्ड

निशक्तजन को मिलेगा यूडीआई कार्ड

Sun, 16 Jun 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
निशक्तजन को मिलेगा यूडीआई कार्ड
निशक्तजनों को मिलेगा यूडीआई कार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के सभी निशक्तजनों के लिए अच्छी खबर है। अभी तक निशक्त प्रमाणपत्र राज्य स्तर पर पहचान दिलाता था, अब उसका अपडेट वर्जन राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाएगा। अब जहां भी निशक्त प्रमाण पत्र लगाने की जरूरत होगी, वहां उसके साथ आधार और पहचान पत्र जैसे अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। निशक्तजनों को अब यूडीआई (यूनिवर्सल डिसबिलिटी आईडेंटिटी) कार्ड दिए जा रहे हैं।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि यूडीआई कार्ड के लिए किसी भी साइबर कैफे अथवा जन सेवा केंद्र से सरकार के स्वावलंबन पोर्टल पर संबंधित निशक्त को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद निशक्त कल्याण विभाग और सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट लगकर कार्ड सीधे आवेदनकर्ता के पते पर पहुंचेगा। किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए निशक्तजनों को कई तरह के दस्तावेज साथ में लगाने पड़ते थे। अब इनकी जरूरत नहीं होगी। विशिष्ट निशक्त पहचान पत्र यानि यूडीआई कार्ड बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीण स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान हो सकेगी। यूडीआई कार्ड को सीएमओ के सत्यापन के बाद वेबसाइट पर डाउनलोड किया जा सकेगा। जिले में पात्र निशक्तजनों को योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए निशक्तजनों को स्वावलंबन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed