फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए से मिले शिक्षक

समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए से मिले शिक्षक

Sun, 26 May 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए से मिले शिक्षक
समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए से मिले शिक्षक
विज्ञापन

17 सूत्री ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को 17 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति 11 वर्ष पहले की गई थी। ग्यारह वर्ष से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति न होने से करीब 700 प्रधानाध्यापक के पद खाली हैं। इससे शासकीय कार्य में गतिरोध के साथ ही आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऐसे में रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति के लिए जल्द ही वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के तमाम पद रिक्त चल रहे हैं। लेकिन पदोन्नति नहीं हो रहा है। ऐसे में इन स्कूलों में भी शिक्षकों के रिक्त स्थान पद पदोन्नति की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शासनादेश के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के वेतन को घटाना एवं वृद्धि का अधिकार है। लेकिन प्रत्येक माह बिना बीएसए के संज्ञान मेें लाए ही खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के वेतन को घटा देते हैं। शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब होने से आर्थिक शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों को समय से वेतन का भुगतान करने की मांग की। साथ ही 12,460 और 68,500 शिक्षक भर्ती के तहत कार्यरत शिक्षकों का एरियर का भुगतान करने की मांग भी की। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र पांडेय, हरीश शाही, अभय कुमार दूबे, धन प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद, अलाउद्दीन खां, प्रद्युम्न सिंह, लाल बिहारी, गोपाल पासवान, राजू सिंह, आनंद पाल, गौतम, राघवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed