{"_id":"5ce98ad3bdec22071e6d699f","slug":"15588093499-maharajganj-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दवा व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दवा व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
हादसे में घायल दवा व्यवसायी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल-सिसवा मार्ग के गांव जहदा व बलहिखोर के बीच इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार को देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दवा व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सहायता से एंबुलेंस से घायल दवा व्यवसायी को इलाज के निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। यहां से परिजन घायल को केजीएमसी लखनऊ लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
कोठीभार थानाक्षेत्र के सिसवा कस्बे के गोपाल नगर मुहल्ला निवासी दवा व्यवसायी कन्हैया मद्धेशिया (42) शुक्रवार की देर रात घर से निचलौल स्थित अपने ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले थे। वह निचलौल-सिसवा मुख्य मार्ग पर स्थित गिलासी देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में कन्हैया सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर डॉयल कर एंबुलेंस बुलाया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजवाया। जहां नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल व वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।