{"_id":"5ce986e9bdec22075f578f58","slug":"155880834715-maharajganj-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड पर बने बात तो शहर को जाम से मिले निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड पर बने बात तो शहर को जाम से मिले निजात
विज्ञापन
रिंग रोड बने तो लोगों को जाम से मिले निजात
केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार से उम्मीदें बढ़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में आए दिन होने वाले यातायात जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए रिंग रोड आज तक नहीं बन सका। इसके लिए शहरवासियों ने कई बार मांग की, लेकिन उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। अब एक बार केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। महराजगंज से भाजपा के पंकज चौधरी छठीं बार जीतकर संसद में पहुंचे हैं। ऐसे में शहर की प्रमुख समस्याओं में रिंग रोड की कमी को पूरा कराने के लिए लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए रिंग रोड की जरूरत है। शहर के लोग रिंग रोड बनाने की मांग करने लगे हैं।
शहर के लोहिया नगर निवासी गणेश श्रीवास्तव, राजीव नगर के आत्माराम गुप्त, शंभू सिंह यादव का कहना है कि रिंग रोड बन जाए तो जाम की समस्या दूर हो जाएगी। महराजगंज नगर में अब रोज-रोज जाम लगना आम बात हो गई है। सोमवारी जाम से तो राहगीर, व्यापारी, नगरवासी, स्कूली बच्चे सभी परेशान हो जाते हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से मांग तो उठ रही है, लेकिन इस दिशा में कारगर पहल नहीं हुई। हालांकि वित्तीय वर्ष 2017-18 में महराजगंज महायोजना के अंतर्गत रिंग रोड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन वह भी आज तक फाइलों में दबा है। प्रस्ताव के मुताबिक नगर के चारों तरफ करीब 21 किमी लंबी रिंग रोड बनाने के लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई थी। लेकिन कार्ययोजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। अब सांसद पंकज चौधरी छठीं बार सांसद बने हैं, देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिले के चार विधायक भाजपा के ही हैं, तो आम लोगों की उम्मीदें बढ़ना स्वाभाविक भी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि पूर्व में तैयार की गई कार्ययोजना के मुताबिक महराजगंज-निचलौल मार्ग पर पुलिस लाइंस के पास बौलिया गांव के पूरब होते हुए सड़क का निर्माण कराकर उसे महराजगंज-गोरखपुर मार्ग के रमपुरवा के पास मिलाया जाना है। इसी प्रकार बौलिया गांव के पश्चिम से जिला कारागार के बाहर बाहर सड़क निर्माण कराकर महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर महुअवा ढाले के पास मिलाया जाना है। इसके अलावा महुअवा ढाले से होकर शहर के दक्षिण सड़क निर्माण कराकर महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर रमपुरवा के पास मिलाया जाना है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ही कार्य शुरू होने की संभावना है।