फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   24 परिषदीय विद्यालय बनेंगे माड्ल स्कूल

24 परिषदीय विद्यालय बनेंगे माड्ल स्कूल

Fri, 24 May 2019 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
24 परिषदीय विद्यालय बनेंगे माड्ल स्कूल
24 परिषदीय विद्यालय बनेंगे मॉडल स्कूल
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई सूची
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो प्राथमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को पत्र भेजकर विद्यालयों को चयनित कर उसकी सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं।

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पिछले दो वर्षों में स्कूल के भौतिक परिवेश को आकर्षण बनाने, विद्यालय में भौतिक संसाधनों की व्यवस्था फर्नीचर, टाइल्स, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण और चारदीवारी का निर्माण आदि कार्य कराए गए हैं। कुछ विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने से भी विद्यालयों में छात्रों के नामांकन बढ़े हैं। ऐसे में प्रत्येक ब्लॉक से एक हिंदी और एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले से 24 स्कूलों की सूची तैयार की जा चुकी है। जल्द ही शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed