{"_id":"5ce82fa1bdec2207402eb99c","slug":"155872046716-maharajganj-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर- घर ओआरएस पैकेट बांटेंगी आशा, सहयोग करें एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर- घर ओआरएस पैकेट बांटेंगी आशा, सहयोग करें एएनएम
विज्ञापन
घर-घर ओआरएस पैकेट बांटेंगी आशा
एएनएम की बैठक में तैयार की गई कार्ययोजना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में शुक्रवार को एएनएम की बैठक हुई। इसमें 28 मई से 9 जून तक चलने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर ओआरएस की पैकेट बाटेंगी। इस कार्य में एएनएम को सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के दौरान एएनएम अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता के साथ भ्रमण करें। भ्रमण के समय यदि किसी के शरीर में पानी की कमी लगे, उल्टी-दस्त, बुखार आदि के मरीज मिले तो उसे जिला अस्पताल भिजवाएं। स्वास्थ्य शिक्षधिकारी भागवत सिंह ने एएनएम को साफ-सफाई से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से संपर्क स्थापित कर गांव में फागिंग, साफ-सफाई आदि का कार्य सम्पन्न कराएं। ग्रामीणों को हाथ धोने के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने एएनएम से उनके क्षेत्र की कार्ययोजना तैयार करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुलोचना, निर्मला श्रीवास्तव, साधना, प्रतिभा राज, चंद्रावती, विजय लक्ष्मी राय, सुनीता, रागीनी, बबिता आदि मौजूद रहीं।