फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले के 1047

जिले के 1047

Fri, 24 May 2019 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले के 1047
10478 लोगों ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को किया नापंसद
विज्ञापन

पोस्टल वैलेट में 20 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में भाजपा को जीत मिली है। 59.02 प्रतिशत लोगों की पसंद भाजपा बनी है। इतनी लोकप्रियता किसी अन्य पार्टी को नहीं मिली है। वहीं जिले में 10478 ऐसे भी लोग हैं, जिसने किसी दल के नेता को पसंद नहीं किया। पोस्टल वोट में भी 20 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। 11 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले।

जिले की पांच विधानसभा में 1912910 मतदाता हैं। इसमें 1021199 पुरुष और 891448 महिला। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यही कारण है कि रिकार्ड मतदान 64.08 प्रतिशत हुआ। इससे इतर लोकसभा चुनाव में नोटा का प्रयोग करने वालों की संख्या कम नहीं रही। इन लोगों को किसी भी दल के नेता अच्छे नहीं लगे। पोस्टल मतदान में भाजपा का दबदबा रहा। भाजप को 792 और गठबंधन को 333 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को 67 मत। पप्पू चौहान को एक, मनीष को चार, मनोज कुमार राना को नौ, अनिल कुमार को दो, पन्नेलाल एवं लालधारी को एक-एक मत मिले। पोस्टल मतदान में भी 20 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि मतदान के प्रति सभी लोगों ने जागरूकता दिखाई। यही कारण है कि जिले का मत प्रतिशत बढ़ा। इस बार जिले में नोटा का प्रयोग करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 10478 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed