भाजपा को हर च्रक में मिला दस हजार की बढ़त
शुरू के बढ़ते ग्राफ को देखकर भाजपाइयों ने शुरू कर दिया जश्न मनाना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को हर च्रक में दस हजार से अधिक वोटों का बढ़त मिली। कांग्रेस का मत ग्राफ काफी पीछे रहा।
भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने पहले चक्र में 24719 वोट पाकर गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश सिंह से 10,824 वोट से बढ़त बना ली। पहले च्रक में गठबंधन को 13824 वोट मिले। दूसरे क्रम में भी भाजपा ने 48502 वोट पाकर गठबंधन प्रत्याशी से 20,831 वोट से आगे निकल गए। तीसरे चरण में 74770 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 33,968 वोट की बढ़त बना ली। चौथे चरण में भाजपा को 102069 वोट मिले। पांचवें चरण में भाजपा गठबंधन की तुलना में 59,205 मतों से आगे निकल गई। पांचवें चरण में भाजपा को 1,26,114 और गठबंधन को 66909 वोट मिले।आठवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी को 95579 वोट की लीड मिल गई। भाजपा को जहां दो लाख एक सौ नब्बे वोट मिला, वहीं गठबंधन को 104611 मत मिले। इस तरह से पहले चक्र में भाजपा ने जो बढ़त बनाई, उसे कायम रखा। 16वें चक्र में भाजपा को 1,71,590 वोट की बढ़त मिल गई। इस चक्र में भाजपा को कुल 384293 वोट तो गठबंधन को 212703 मत मिले। कांग्रेस को मात्र 41864 मत मिले। 17वें चक्र की गणना में भाजपा को 412283 तो गठबंधन को 223117 वोट मिले। कांग्रेस को 43916 मत मिले। इस चक्र में भाजपा को 189166 वोट की बढ़त मिली।