{"_id":"5ce58ee1bdec22078d32fc90","slug":"155854824418-maharajganj-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में योगाभ्यास से होती सुबह की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में योगाभ्यास से होती सुबह की शुरूआत
विज्ञापन
फोटो:-
शहर में योगाभ्यास से होती सुबह की शुरूआत
बड़ों के साथ बच्चे भी योगाभ्यास में लेते हैं रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में सुबह की शुरूआत योगाभ्यास से होती है। बड़ों के साथ बच्चे भी योगाभ्यास में रुचि लेते हैं। प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे शहर के एक मैरिज हाल में योग शिविर लगता है। यहां प्रशिक्षकों की निगरानी में योगाभ्यास कराया जाता है। करीब 40 से 50 लोग प्रत्येक दिन योग शिविर में पहुंचते हैं। पतंजलि योग पीठ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले योग शिक्षक लोगों को अभ्यास कराते हैं।
बुधवार को शहर के मैरिज हाल में सुबह शहर के तमाम लोगों के साथ बच्चे भी एकत्र हुए। योग शिक्षक संत कुमार वर्मा, राकेश अग्रहरि, मनोज कुमार और गणेश श्रीवास्तव पहुंचे। हाल में सभी लोगों को योगाभ्यास शुरू कराया। सबसे पहले स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। योग शिविर में नियमित आने वाले लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। जाड़ा गर्मी, बरसात हर मौसम में नियमित योग करने के लिए लोग आते हैं। आजकल शहर में सुबह की शुरूआत योग से होती है। जो लोग योग शिविर में नहीं आ पाते हैं, वह घर पर ही योग के माध्यम से निरोग रहने का प्रयास करते हैं।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि योग धर्म, आस्था और अंधविश्वास से परे है। योग एक प्रायोगिक विज्ञान है। योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है। योग शरीर के समस्त रोगों के इलाज के लिए पूर्ण चिकित्सा पद्धति है।
विज्ञापन
राजीव नगर के रहने वाले आत्माराम गुप्त ने बताया कि योग तन और मन से जुड़े तमाम तरह के रोग और विकारों को दूर कर मनुष्य का जीवन आसान कर देता है। यह मनुष्य के शरीर की हर तरह की शुद्धि का आसान उपकरण है। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी विधा है। योग विज्ञान में जीवन शैली का पूर्ण सार समाहित किया गया है।
जीएसवीएस इंटर कॉलेज के लिपिक चंद्रिका सिंह ने बताया कि योग करने से काफी लाभ हुआ है। छोटी मोटी दिक्कत खुद ही दूर हो जाती है। कमर में दर्द था। योग करने से दूर हो गया। नियमित योग शिविर में आना अच्छा लगता है।
राममिलन चौरसिया कहते हैं कि अब तो आदत पड़ गई है। अगर एक दिन योग न करूं तो दिन भर ठीक नहीं लगता है। ऐसे में सुबह नियमित जगकर योग करने से लाभ हो रहा है। सिर में हल्का दर्द रहता था, अब दूर हो गया है।
पवन कुमार मिश्रा कहते हैं कि सभी को सुबह योग करना चाहिए। सुबह की ताजी हवा में योग करने का फायदा यह है कि दिन भर स्फूर्ति बनी रहती है। थकान महसूस नहीं होता है।
--------------
योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नगर प्रभारी दिलीप शुक्ला ने बताया कि योग सुबह खाली पेट किया जाए तो बहुत लाभप्रद होता है। अगर यह संभव नहीं हो तो योग और भोजन के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें। योग करने के कुछ समय बाद आप भोजन कर सकते हैं, लेकिन योग के पहले कम से कम 3 घंटे भोजन न करें। हालांकि भोजन के तुरंत बाद आप वज्रासन कर सकते हैं। योग करते समय तंग कपड़े न पहनें।