फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   70 टेबल पर होगी मतगणना, तैयारी पूरी

70 टेबल पर होगी मतगणना, तैयारी पूरी

Wed, 22 May 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
70 टेबल पर होगी मतगणना, तैयारी पूरी
70 टेबल पर होगी मतगणना, तैयारी पूरी
विज्ञापन

फोटो:-

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा मतगणना परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में मतगणना 23 मई को 70 टेबल पर मतगणना होगी। प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली गई है। आज पता चलेगा की 14 प्रत्याशियों में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। मतगणना की तैयारियों के लिए प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पर भी बैठकें हुईं। मतगणना की पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि फरेंदा में 28, नौतनवां में 29, सिसवा एवं महराजगंज 32 राउंड में गणना होगी। पनियरा विधानसभा की गणना 33 राउंड में होगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 14-14 गणना टेबल लगाई गई है। हर टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर, एक गणना सहायक तथा एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त रहेंगे। प्रत्येक च्रक के गणना का परिणाम मिलते ही उसे सबसे पहले सुविधा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। ईवीएम से मतों की गणना के बाद पांचों विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच वीवीपैट की पर्चियों की गणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि सुरेंद्र चौधरी, रामप्रकाश मौर्य, रामपांडेय, शिव प्रताप सिंह, जयप्रकाश, अशोक कुमार, धर्मवीर, शैलेंद्र उपाध्याय, राणा प्रताप तिवारी, अजीत सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, देवेंद्र कुमार को मतगणना पर्यवेक्षक नामित किया गया है। 12 गणना सहायक,12 माइक्रो आब्जर्वर नामित किए गए हैं। मतगणना स्थल पर अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना के लगे कर्मचारियों के लिए नास्ते एवं भोजन की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। चिकित्सक दल भी परिसर में तैनात रहेगा। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जिम्मेदारी अधीशासी अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग
महराजगंज। मतगणना को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई है। साहूजी महराज की प्रतिमा के पास से आगे आने के लिए बगैर पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। यहां लगे बैरियर के पास सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। बाहर भी सुरक्षा कर्मियों का घेरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण एएसपी करेंगे। कई थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। कलेक्ट्रेट परिसर में बरामदे को पैक कर दिया गया है। परिसर में पंडाल लगाया गया है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दीवानी कचहरी जाने के लिए रूट परिवर्तन
महराजगंज। मतगणना के दिन दीवानी कचहरी या फिर विकास भवन जाने के लिए लोगों को डीएम आवास मार्ग से होकर जाना पडे़गा। यहां एसपी कार्यालय के पीछे खाली मैदान से होकर जाना पडे़गा। शहर में भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों का प्रवेश कुछ देर के लिए प्रतिबंधित रहेगा। यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सतर्क रहेगी। कलेक्ट्रेट के पास भी यातायात पुलिस तैनात रहेगी।



मतगणना के लिए हुआ रेंडमाइजेशन
फोटो:-

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और सामान्य प्रेक्षक अरुण प्रसाद सेन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र में मतगणना के लिए रेंडमाइजेशन हुआ। डीएम ने बताया कि मतगणना के लिए पांच विधानसभा में 95 सुपरवाइजर, 95 मतगणना सहायक, 95 माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। विधानसभा वार 19 सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक रहेंगे। पोस्टल बैलेट के लिए एक सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक व एक माइक्रो आब्जर्वर होंगे। उन्होंने कहा कि वीवीपैट पर्ची मतगणना के लिए 10 टीम लगाया जाएगा। रेंडमाइजेशन के दौरान सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, शमसुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed