फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   केक काटकर मनाया सपा राष्ट्रीय संरक्षक का जन्मदिन

केक काटकर मनाया सपा राष्ट्रीय संरक्षक का जन्मदिन

Thu, 22 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
केक काटकर मनाया सपा राष्ट्रीय संरक्षक का जन्मदिन
मुलायम सिंह यादव

विज्ञापन

महराजगंज। जिले मेें तमाम स्थानों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके लंबी उम्र की कामना की। मुख्य कार्यक्रम समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल का वितरण किया।
सपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सपा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने में जुटी है। राष्ट्रीय संरक्षक के मार्गदर्शन से पार्टी मजबुत हुई है। जगदंबा गुप्ता, भाई रामलाल यादव, विंद्रेश कन्नौजिया, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, दिलीप शुक्ला, पवन कुमार वर्मा, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, श्रीपति आजाद, निर्मेष मंगल, ओमप्रकाश यादव, दीपू यादव, सूरज, राजाराम भारती, ईश्वर प्रजापति, डॉ. विनोद कुशवाहा शंम्भू यादव आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी छात्र सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली। इस दौरान अभिषेक राय, आशुतोष शुक्ला, नागेश्वर पटेल, वरूण चौधरी, आशिष यादव, सत्यम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार डीएवी चौक पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव दीनबंधु दीपू यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस दौरान डॉ. श्यामदेव शर्मा, महबूब अली, शाकिर अली, वंशराज यादव, केशव जायसवाल, अनिल दुबे, सुधीर यादव, डॉ. आशीष यादव, इंद्रजीत विश्वकर्मा, राजकुमार पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed