{"_id":"5bc4e8fabdec2269bd0699e7","slug":"151539631354-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी दस्त से एक की मौत,चार मेडिकल कालेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी दस्त से एक की मौत,चार मेडिकल कालेज में भर्ती
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्टी दस्त से एक की मौत,चार मेडिकल कालेज में भर्ती
कोठीभार। रविवार को सिसवा विकास खण्ड के ग्राम सिसवा बुजुर्ग के टोला हिमांचल छपरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के उल्टी दस्त रोग से पीड़ित हो गए। सभी पीडितों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। हिमांचल छपरा निवासी कैलाशी देवी (50) को अचानक रविवार को दिन में करीब 11 बजे उल्टी दस्त शुरू हो गया। परिजनों ने तत्काल कैलाशी को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उसके बाद लगभग 2 बजे कैलाशी की नातिन शिल्पी 18, खुशबू 10, अर्चिता 9, और निक्की 5 को भी उल्टी दस्त शुरू हो गया। फिर चारों को सिसवा पीएचसी में ले जाया गया। जहां उन चारों को भी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बीती रात कैलाशी देवी की मौत हो गई।