{"_id":"5b5f5fa04f1c1b50748b8116","slug":"151532977056-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ पर जीत के लिए प्रयास करें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ पर जीत के लिए प्रयास करें तेज
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हर बूथ पर जीत के लिए प्रयास करें तेज’
फोटो
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। 2019 लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं केसामने चुनौती है। इसे स्वीकार करते हुए देश में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। हर बूथ पर भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। आज देश व प्रदेश े विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर है। गरीबों, किसानों के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत है। आज गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली, सड़क, रसोई गैस, किसानों के खाद-बीज की समस्या, फसलों की उचित दाम पर खरीद आदि कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने नगर के एक अतिथि गृह में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि बदले माहौल से उद्यमियों को उत्तर प्रदेश पहले से बेहतर नजर आने लगा है। उद्यमियों ने दिल खोल कर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का विश्वास दिया। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि 15 अगस्त को प्रत्येक बूथ पर 5 पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह, समीर त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जेपी जायसवाल, आनंद सिंह, अरुणेश शुक्ल, मधुर सिंह, अंगद गुप्ता, उमापति मिश्र, रामाज्ञा निषाद, प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।