{"_id":"5ab3f7264f1c1b68248b6c02","slug":"151521743654-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र पर खराब मिला सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र पर खराब मिला सीसीटीवी कैमरा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
cctv
विज्ञापन
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल की टीम ने जिले के तमाम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा कराने के मसले पर विशेष जोर दिया।
सचल दल टीम के संयोजक महेश मणि ने बताया कि गुरूवार को टीम कौशल किशोर तेज प्रताप महाविद्यालय बागापार पहुंची। यहां दो लोगों को कालेज के पीछे छोटे गेट से गांव की ओर भागते देखा गया। इस बारे में केंद्र व्यस्थापक से पूछा गया तो कोई माकूल जवाब नहीं मिला। इतना ही नहीं स्कूल में सीसीटीवी कैमरे की स्थिति ठीक नहीं थी। केंद्र पर परीक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही केंद्र की सूचना से विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि भगवंत पटेल पानमति देवी पीजी कॉलेज बसईयां परतावल में जांच किया गया तो यहां सीसीटीवी कैमरे की स्थिति ठीक नहीं मिली। टीम ने गोरक्षनाथ पीजी कॉलेज जोगिया घुघली सहित कई केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिन केंद्रो का निरीक्षण किया गया। वहां कुल 490 छात्र पंजीकृत रहे जिसमें 11 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। निरीक्षण के दौरान टीम में डाक्टर नंदिता मिश्रा, डाक्टर आरके यादव, डाक्टर राजेश यादव, अशोक कुमार शर्मा उपस्थित रहे।