फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रवेश में गड़बड़ी पर गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम की

प्रवेश में गड़बड़ी पर गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम की

Sun, 04 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश में गड़बड़ी पर गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम की
demo pic

विज्ञापन
लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के रमानाथ उमाशंकर इंटर कालेज फुलमनहां में शनिवार को प्रवेश पत्र में नाम, फोटो और विषय गलत होने से गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रवेश देने के नाम पर रकम लेने का आरोप मढ़ा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर जाम खत्म किया। प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र होगा। किसी को परीक्षा के दौरान परेशानी नहीं होगी।
कक्षा 12 की छात्र इरफान ने बताया कि प्रवेश पत्र विद्यालय में लेने गए तो नोड्यूज के नाम 100 रुपया लिया गया। प्रवेश पत्र में जीव विज्ञान के स्थान पर गणित लिखा है। कक्षा 12 की छात्रा रेनू भारती, सोनी चौरसिया, कमलावती, पूजा पटवा आदि ने आरोप लगाया कि प्रवेश पत्र लेने विद्यालय गए पहले खेल और नोड्यूज के लिए 100 रुपया लिया गया। जब प्रवेश पत्र मिला तो उस पर फोटो दूसरे छात्रा का लगा मिला। इस मौके पर मुहमद याकूब, अयूब, अमरनाथ और इरफान, विजय, रजिया, अखिलेश, सोनी चौरसिया, पूजा पटवा, रेनू मौर्य, मोहमद ताहिर अंकित पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह ने बताया कि इंटर के छात्रों का फीडिंग के दौरान 140 छात्र/छात्रों का नाम और फोटो गलत हो गया था, जिसके लिए 10 जनवरी को अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद गोरखपुर को पत्र लिखा गया था। परीक्षा के दौरान किसी छात्र को दिक्कत न हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। प्रवेश पत्र के नाम पर पैसा नहीं लिया जा रहा है। आरोप बेबुनियाद है। जिन छात्र छात्राओं का फोटो गलत है। वह प्रवेश पत्र पर नया फ़ोटो लगाकर हस्ताक्षर करा लें, तभी उनको परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस अशोक कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों की जो समस्या है, उसके समाधान के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है। साथ ही छात्रों के आरोप की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed