{"_id":"66004685bf50124a5c0c9590","slug":"150-liters-of-diesel-and-96-shovels-recovered-at-the-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118608-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बॉर्डर पर 150 लीटर डीजल और 96 बेलचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बॉर्डर पर 150 लीटर डीजल और 96 बेलचा बरामद
Sun, 24 Mar 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम रविवार को मुखबिर की सूचना पर भारत से नेपाल भेजी जा रही 150 लीटर डीजल और नेपाल से भारत लाई जा रही 96 पीस बेलचा बरामद की है। टीम ने मौके से दो नेपाली युवकों को भी गिरफ्तार कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए टीम गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
सुरक्षा एजेंसियों की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 497/1 से गांव कनमिसवा के टोला तिलबारी के पगडंडियों के रास्ते कुछ लोग भारत से डीजल की तस्करी कर नेपाल भेज रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच घेराबंदी कर 150 लीटर डीजल बरामद कर लिया। जबकि सुरक्षा एजेंसियों की टीम को तस्कर देख मौके से नेपाल राष्ट्र की ओर भागने में सफल हो गए। इसी तरह भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 501/6 से सटे धमऊर गांव के पगडंडियों के रास्ते कुछ लोग बाइक की मदद से नेपाल राष्ट्र से तस्करी कर भारत बेलचा का रहा थे। जिन्हे सुरक्षा एजेंसियों की टीम घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वही टीम ने मौके से 96 पीस बेलचा बरामद की। गिरफ्तार दोनों आरोपी नेपाल राष्ट्र के रहने वाले हैं। टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद बरामद डीजल और बेलचा के साथ निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि तस्करी की बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
35 बोरी चावल की खेप बरामद, तस्कर फरार
निचलौल। भारत नेपाल सरहद से सटे लक्ष्मीपुर गांव के पास से रविवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने करीब 35 बोरी चावल की खेप को बरामद किया है। जबकि तस्कर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सरहद से सटे लक्ष्मीपुर गांव के पास से कुछ लोग भारत से नेपाल चावल की तस्करी कर नेपाल भेजने के फिराक में थे। जिन्हे मुखबिर से मिली सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीम घेराबंदी कर लिया। जिस दौरान आरोपी सामान छोड़कर भागने में सफल रहे। जबकि मौके से करीब 35 बोरी चावल बरामद की गई है। मामले में टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद