फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   15 thousand workers in PM's public meeting

पीएम की जनसभा में जाएंगे 15 हजार कार्यकर्ता

Sat, 23 Jun 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 23 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 thousand workers in PM's public meeting
पीएम की जनसभा में जाएंगे 15 हजार कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मगहर में 28  जून को होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सभागार में भाजपा की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने जोर दिया। जनपद प्रभारी कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जनपद से 15000 कार्यकर्ता जाएंगे। प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 
विज्ञापन


सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। आज देश पीएम मोदी  के नेतृत्व में विकसित देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। भारत को शक्तिशाली व आर्थिक रूप से समृद्धिशाली बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसे देख विपक्ष घबरा गया है। गरीबों की चिंता क्यों नहीं की। किसानों की चिंता भाजपा ने की। प्राक्कलन समिति के सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह  कहा कि सरकार  गरीबों को घर दे रही है, शौचालय दे रही है, 18 से 20 घंटे बिजली दे रही है, हर घर को विद्युत कनेक्शन मुफ्त दे रही है। प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने का सौभाग्य हम सबको मिलने जा रहा है। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल एवं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने  कहा कि प्रधानमंत्री की  जनसभा से कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार होगा। इससे लोकसभा चुनाव की तैयारी भी तेज हो जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने   कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति करने वाले दलों ने उत्तर प्रदेश को गर्त में ले जाने का कार्य किया। जबकि हमारी भाजपा की  सरकार ने सत्ता संभालते ही हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार करते हुए देश व प्रदेश को हर स्तर से ऊंचा उठाने का कार्य किया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिला विस्तारक आनंद सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रेम चंद्र मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, अंगद गुप्ता, उमापति मिश्र, ओम प्रकाश पटेल, परदेशी रविदास, प्रदीप उपाध्याय, मधुर सिंह, बच्चू लाल, संजय पांडे, संजय वर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, जयप्रकाश पटेल ,रूपेश शर्मा, राजेश यादव, कन्हैया चौहान, राम हरख गुप्ता, आशुतोष शुक्ल, सूर्यनाथ शर्मा, दुर्गा गुप्ता, कार्तिकेय मिश्र, ओम प्रकाश वर्मा, गौतम तिवारी, सुरेंद्र पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed