{"_id":"65d4bfe908821d97600bed36","slug":"15-thousand-rupees-reward-arrested-in-fraud-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-116220-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठगी करने के मामले में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठगी करने के मामले में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
Tue, 20 Feb 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 Feb 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विदेश भेजने के के नाम पर ठगी करने व फर्जी बीजा देने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी कासिम सिद्दीकी को भिटौली पुलिस ने धर्मपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
चौक बाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी कमरे आलम व मिस्टर जिन्ना ने भिटौली थाने में पिपरपाती तिवारी निवासी कासीम सिद्दकी व मुन्नु सिद्दकी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कमरे आलम के अनुसार उसने विदेश जाने के लिए कासीम सिद्दकी को एक लाख 40 हजार रुपये दिया था। कासिम ने दोनों को फर्जी वीजा व दिल्ली का टिकट दे दिया। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भेज दिया और एक माह हिलाहवाली करते हुए मुंबई में ही बैठा दिया। एक माह वहां रहने के बाद हम लोग घर चले आए घर आने के बाद जब हम उससे मिलने गए तो हम लोगों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को उसे धर्मपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।