{"_id":"69406c59c1108af1a9042f19","slug":"15-roadways-buses-will-be-reduced-on-local-routes-on-24-25-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166808-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24-25 को लोकल रूट पर घट जाएंगी 15 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24-25 को लोकल रूट पर घट जाएंगी 15 रोडवेज बसें
विज्ञापन
पीएम कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से निर्देश
26 दिसंबर को वापस लौटेंगी बसें
महराजगंज। आगामी 24 व 25 दिसंबर को महराजगंज के लोकल रूट पर संचालित 15 रोडवेज बसें कम चलेंगी। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में आयोजित पीएम के कार्यक्रम के लिए रोडवेज बसों को अधिग्रहित कर लेगा। महराजगंज डिपो के एआरएम ने बताया कि यह बसें दोबारा डिपो में 26 दिसंबर को लौटेंगी।
महराजगंज डिपो से कुल 76 बसों का संचालन होता है, इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की किल्लत महसूस की जा रही है। इसी बीच लखनऊ में 25 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में बसों को लगाया जाना है। क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक लव कुमार सिंह ने गोरखपुर परिक्षेत्र से कुल 300 बसों को लखनऊ भेजने की जानकारी वाला पत्र नियंत्रण क्षेत्र के सभी डिपो को भेज दिया है। इसमें महराजगंज से 15 बसों को 24 एवं 25 दिसंबर के लिए अधिग्रहित करेगा। यह बसें 26 को वापस लौटेंगी। ऐसे में यात्रियों की बढ़ी संख्या दो दिन संभाले रखने की चुनौती डिपो की रहेगी।
वर्जन
24 व 25 दिसंबर दो दिन तक डिपो की 15 बसें कार्यक्रम में जाएंगी। ऐसे में शेष बसों के सहारे संचालन बनाए रखने का प्रयास रहेगा। ताकि यात्रियों को असुविधा न होने पाए। -सर्वजीत वर्मा, एआरएम।