फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   15 boxes of Nepali liquor recovered at the border, smugglers escaped

Maharajganj News: बॉर्डर पर 15 पेटी नेपाली शराब बरामद, भाग निकले तस्कर

Wed, 06 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
15 boxes of Nepali liquor recovered at the border, smugglers escaped
निचलौल। थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास बहुआर इलाके में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध नेपाली शराब की खेप बरामद की। तस्कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को संयुक्त टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की तस्करी कर भारत में लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बहुआर क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को 15 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। बरामदगी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। सुरक्षा एजेंसियां फरार आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई से तस्करों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed