{"_id":"5c53431abdec22736e4ec15f","slug":"141548960538-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनियता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनियता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है। बार और बेंच में सामंजस्य रहना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करते हुए समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने में मदद करें।
नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदम्बा शरण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बिहारी श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंगद सिंह, महामंत्री जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पांडेय ने पद व गोपनियता की शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन के मजबूती के लिए सभी अधिवक्ताओं को एकजुट रहने की बात कही। इस मौके पर हरिओम शर्मा, एनुद्दीन सिद्दकी, सत्येंद्र त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।