{"_id":"5c475c2fbdec22736679087e","slug":"141548180527-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से सुधरेगी 41 स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत 16-58-31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से सुधरेगी 41 स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत 16-58-31
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ से सुधरेगी 41 स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत
- बढे़ंगी स्वास्थ्य सेवाएं, जांच की मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के 41 स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत सुधारने के लिए सरकार करीब तीन करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इनमें 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 30 उपकेंद्र शामिल हैं। यह सभी केंद्र आरोग्य केन्द्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। शासन ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए ही आरोग्य केन्द्र बनाने की रणनीति बनाई है जिससे लोगों को इलाज कराने के लिए दूर न जाना पड़े।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 11 पीएचसी व 30 उप केन्द्रों को आरोग्य केन्द्र के रूप में विकसित करने लिए शासन स्तर से करीब तीन करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। शासन की मंशा के अनुरूप इन केन्द्रों को आगामी फरवरी माह तक आरोग्य केन्द्र के रूप में संचालित करा देना है। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार, रम्हौली, कृतपिपरा, मंगलपुर, हरपुर, श्यामदेउरवां, गोपाला, रूदलापुर, बंदी, अनुसार तथा चौक शामिल हैं। इसी प्रकार उपकेन्द्रों में सिसवनिया, कटहरा, परासखांड, लखिमा थरूआ, खुटहा, चेहरी, पिपरा रसूलपुर, चौपरिया, दरौली, मटिहनिया, नेता सुरहुरवा, करमहा, कतरारी, मोहनापुर, धर्मपुर, छपिया, बड़हरा बरईपार, बसहिया बुजुर्ग, बरियारपुर, बल्लोखास, बौलिया बाबू, चिउटहा, शीतलापुर, रायपुर, सेमरी, बेलवा, मुङेरी, सबया, नौसागर तथा सिकंदरा शामिल हैं।
उन्होने बताया कि आरोग्य केन्द्रों पर जो सेवाएं मिलेंगी उनमें गर्भवती महिलाओं की जांच, नवजात शिशुओं की 42 दिनों तक देखभाल, किशोर स्वास्थ्य की देखभाल, परिवार नियोजन के लिए गर्भ निरोधक सामग्री, संचारी रोग का उपचार, राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रबंधन, गैर संचारी रोग का उपचार आदि शामिल है। सभी आरोग्य केन्द्रों पर हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, यूरिन, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, मधुमेह, चिकनगुनिया, टीबी, टाइफायड सहित कुल बारह प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी।