{"_id":"5be9cfd5bdec2269b96c983d","slug":"141542049749-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचलौल के फौजदारी लिपिक निलंबित, बीडीओ व एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचलौल के फौजदारी लिपिक निलंबित, बीडीओ व एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिपिक निलंबित, बीडीओ, एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले बीडीओ निचलौल दुर्योधन तथा मिठौरा के एडीओ पंचायत नंदलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। वहीं निचलौल तहसील के फौजदारी लिपिक को निलंबित कर दिया।
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने ओडीएफ व मुसहर गांवों का दौरा न करने तथा दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में जहां बीडीओ निचलौल व मिठौरा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की, वहीं निचलौल तहसील के फौजदारी लिपिक अयोध्या को पत्रावलियों के रखरखाव व न्यायिक कार्यों में शिथिलता बरतने तथा समय से काम न करने के आरोप में निलंबित कर दिया। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पांच साल से लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाएं। बैठक में सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, अपर जिलाधिकारी इंद्रभूषण वर्मा, परियोजना निदेशक राजकरन पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।