{"_id":"5bdddc44bdec226983027741","slug":"141541266500-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन केंद्र प्रभारियों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन केंद्र प्रभारियों का कटेगा वेतन
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्रों से गैरहाजिर मिले तीन केंद्र प्रभारियों का एक दिन का वेतन कटेगा। निरीक्षण के समय जहां दो केंद्रों पर केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिले, वहीं एक क्रय केंद्र ही बंद मिला।
अपर जिलाधिकारी इंद्र भूषण वर्मा व जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह संयुक्त रूप से क्रय केद्रों के निरीक्षण में निकले। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक किए गए आधा दर्जन केद्रों के निरीक्षण में तीन केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिले, जिन्हें न केवल नोटिस जारी किया गया, बल्कि एक दिन का वेतन भी काटने का निर्देश जारी किया गया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कल्याण निगम के कटहरा खास केंद्र का निरीक्षण किया गया तो वहां के केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। पीसीएफ बागापार केंद्र प्रभारी चंद्रभान पांडेय गैरहाजिर मिले, इसी प्रकार यूपी एग्रो सदर के केंद्र प्रभारी राममिलन मौर्य भी गैरहाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान पीसीएफ पनेवा पनेई केंद्र बंद पाया गया। इस तरह से इन तीनों केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान चिऊरहा में खोले गए दोनों क्रय केद्रों के प्रभारी मौजूद मिले। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि किसी केंद्र पर खरीद नहीं शुरू हो सकी थी।
विज्ञापन