{"_id":"5bd0bf9abdec2269bf7d709e","slug":"141540407194-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आवास पर करेंगे उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आवास पर करेंगे उपवास
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आवास पर उपवास रखने की चेतावनी
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को महराजगंज इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसमें 28 अक्तूबर को सांसद आवास पर उपवास के बारे में रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश जासवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन से जुड़े शिक्षक व कर्मचारी 28 अक्तूूबर को भाजपा सांसद पंकज चौधरी के आवास पर सामूहिक उपवास रखेंगे।कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा मंच की ओर से लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला महामंत्री जगदम्बा सिंह ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी शासन के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित कर रहे हैं, लेकिन उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया गया है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने के लिए जिले के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा 28 अक्तूबर को सांसद आवास पर उपवास किया जाएगा। बैठक में मुकेश कुमार, दिलीप सिंह, गोपाल पटेल, महेंद्र वर्मा, शिवप्रताप सिंह, देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।