{"_id":"5baa6cfb867a557ece01e9ab","slug":"141537895675-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर बीडीओ, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर बीडीओ, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्ठी
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के सबया गांव में शौचालय निर्माण के प्रगति का जायजा लेने मंगलवार को डीएम पहुंचे। यहां विकास कार्यों की हकीकत जानने के बाद सिसवा ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिली खामियों पर नाराज डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने पर बीडीओ पुष्पा सोनकर, एडीओ पंचायत राधेश्याम को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं पंचायत मित्र सबया की संविदा समाप्त करने का निर्देश दिया। वहीं बढया मुस्तकिल गांव में जांच के दौरान सौभाग्य योजना के तहत मीटर लगाने के एवज में रकम लेने की शिकायत पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराने एवं एसडीओ निचलौल विद्युत को दायित्व के प्रति लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा सबया में शौचालय निर्माण का स्थलीय निरीक्षण डीएम ने किया। इसके बाद सिसवा विकास खंड कार्यालय में अचानक पहुंचे डीएम अमरनाथ उपाध्याय को देख ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण के विषय में जानकारी लेनी आरंभ की, जिसमे ग्राम सभा बीजापार, लक्ष्मीपुर, सबया,गोपाला, खेसरारी में लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण नहीं होने पर एडीओ पंचायत राधेश्याम व ग्राम सभा बीजापार के सचिव विकास सिंह को फटकार लगाते हुए 30 सितंबर के अंदर सभी लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। खंड विकास अधिकारी पुष्पा सोनकर, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिए। रामअवध चौरासिया ने लाभार्थियों को खाते में धन समय से नहीं पहुंचने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने धन खाते में जल्द से जल्द जमा कराए जाने का आश्वासन दिया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बढ़या मुस्तकिल गांव में पहुंचे। यहां सौभाग्य योजना के लाभार्थी पुनीता, तुफानी, फेकू, प्रीती आदि ने मीटर लगवाने के एवज में 250 लिए जाने की शिकायत की। डीएम ने कहा कि मीटर लगाने वाले कर्मी सूर्य प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाए। सौभाग्य योजना के प्रगति ठीक नहीं होने पर डीएम ने एसडीओ विद्युत निचलौल का प्रतिकूल प्रविष्ठी, जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन