फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एक जून से मतदाता सूची का सत्यापन करने का निर्देश

एक जून से मतदाता सूची का सत्यापन करने का निर्देश

Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
एक जून से मतदाता सूची का सत्यापन करने का निर्देश
वोटर आईडी कार्ड

विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चुनाव आयुक्त बंकटेश्वर लू ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक जून से 30 जून तक सभी बीएलओ घर घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से प्रत्येक परिवार के सदस्यों का मिलान किया जाए। मतदाता सूची से छूटे हुए नाम को दर्ज करें और जो सूची में नाम है लेकिन सत्यापन के समय वह मृत पाए जाते हैं तो उस नाम को सूची से बाहर करें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए। जनसंख्या के अनुसार महिला पुरूष का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत रहती है कि महिलाओं का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। इसका विशेष ध्यान देते हुए सूची का सत्यापन करें। उन्होंने मतदान केंद्रो के सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता केंद्र पर बिजली, पानी, खिडकी, दरवाजें आदि की व्यवस्था की जांच कर उसे ठीक कराया जाए। जिससे चुनाव के समय समस्या न हो। इस मौके पर डीएम अमरनाथ उपाध्याय, एडीएम इंद्रभुषण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed