{"_id":"5ac276a74f1c1bd3618b50fa","slug":"141522693799-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने धरना दिया
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
light
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला इकाई पदाधिकारियों का धरना 13 वें दिन भी जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
संगठन के अध्यक्ष जूनियर इंजीनियर राजनारायण ने कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण करने का जो फैसला सुनाया गया है, उसे वापस लिया जाए। नौ अप्रैल से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के जिला सचिव तुषार सिंह ने कहा कि सरकार संगठन के पदाधिकारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के इंजिनियर कृष्णानंद, अरूण कुमार यादव, अखिलानंद, आलोक रंजन गुप्ता, उपेंद्रनाथ चौरसिया, कार्तिक वर्मा, प्रेम नरायण वर्मा, आलोक कुमार, विजय कुमार, मनीष पांडेय, शंभुनाथ, एके सिंह, आईएस सिंह, संतोष यादव, पप्पू कुमार, जय प्रकाश, सुदामा, देवेंद्र वर्मा, जय शंकर पंाडेय, अनिल कुमार,दीपक सिंह, राघवेंद्र, मनोज, राजेश, उदयप्रताप, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन