{"_id":"59cb96cf4f1c1b71548b4afe","slug":"141506514639-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के कैंप कार्यालय को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के कैंप कार्यालय को घेरा
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। एक माह से अधिक समय से बिजली नहीं मिलने से नाराज कानापार के लोगों ने बुधवार को धानी बाजार स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से बात कराकर समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
लंबे से बिजली नहीं आने से नाराज कानापार के ग्रामीणों ने बुधवार को गोपाल सिंह के नेतृत्व में धानी बाजार स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कानापार गांव में बिजली सप्लाई शुरू नहीं होगी, तब तक काम नहीं करने देंगे। उनका कहना था कि बीते अगस्त माह में बढुई ताल में बाढ़ के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। कई पोल व तार टूट कर गिर गए थे। बाढ़ का पानी हटने के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की लेकिन अब तक आपूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं की गई। गांव वालों का आरोप था कि उनकी समस्याओं की तरफ से विभाग के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।गांव वालों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु होने तक काम नहीं करने देने की चेतावनी दी। उधर, मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से बात कराकर समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
घेराव करने वालों में प्रमोद, सूरज, शिवशंकर, धर्मेंद्र, विनोद, रामजतन, किशनाथ, त्रिभुवन, राधेश्याम, हरिश्चंद्र सहित अन्य लोग शामिल थे।