फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कृष्ण जन्मष्टमी की धूम चहुंओर दिखी

कृष्ण जन्मष्टमी की धूम चहुंओर दिखी

Thu, 17 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण जन्मष्टमी की धूम चहुंओर दिखी
महराजगंज। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही मनोहारी झांकी भी सजाई गई। नगर में श्री श्याम मंदिर पर बडी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचे। यहां भजन र्कीतन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान हुआ। सभी श्रद्धालुगण देर रात तक भजन सुनते रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण हुआ तब सभी लोग घर की ओर रवाना हुआ। वहीं पुलिस लाइंस में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां एसपी समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर क नगर सक्सेना चौराहा, मऊपाकड़, बिस्मिलनगर, पडरी समेत अन्य मुहल्ले में झांकी सजाई गई। भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
नौतनवां प्रतिनिध के प्रतिनिधि के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बडी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के बनैलिया मंदिर, जयहिंद चौक, अस्पताल चौराहा, जायसवाल मुहल्ला, ठूठीबारी चौक, सोनारी मुहल्ला एवं नंदलाल भवन में सजी संवरी मुरलीधर की झंाकियों को देखने के लिये देर शाम भक्तों की भारी उमड़ी। वहीं अष्टमी की आधी रात देवकीनंदन की आरती, मंगल गीत और भजन-कीर्तन से पूरा नगर गूंज उठा। रात बारह बजते ही कृष्ण जन्म के बाद सोहर गीत गाकर सभी को कान्हा के जन्मदिन की बधाई दी गई और भक्तों ने पटाखे फोड़े। इस दौरान चरणामृत और पंजीरी प्रसाद वितरित किया गया। डीजे पर बज रहे जय कन्हैया लाल की-नन्द घर आनंद भयो तथा नंद घर बाजे बधाइयां आदि गीत की धुन पर श्रद्धालु बच्चे एवं महिलाएं नाच-गा रहे थे। इस दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ पुरे गांव में धूम धाम से जुलुस निकाला गया। जिसमे गांव के बूढ़े, बच्चे स्त्री-पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरा नगर कृष्ण के भक्तिमय रंग में रंग गया। झांकी गुरु गोरक्ष नाथ मन्दिर परिसर में रुका।रात भर कीर्तन भजन किया गया। अगले दिन मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिभाग लेने के लिए क्षेत्र के व अन्य क्षेत्र के लोग आये, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र राव, अनिल मद्धेशिया, पन्नेलाल कन्नौजिया, शिवेंद्र शाही, रामबृक्ष, परशुराम जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed