{"_id":"596fb0764f1c1b682f8b458c","slug":"141500491894-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान की निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान की निकली रैली
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानी बाजार/घुघली। स्कूल चलो अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धानी बाजार में ब्लाक स्तरीय रैली निकाली गई। रैली को ग्राम प्रधानप्रतिनिधि कानापार गोपाल सिंह और प्रभारी बीईओ धानी हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बीईओ हेमंत कुमार ने सभी शिक्षकों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक छात्रों के नामांकन पर जोर दिया। साथ ही साथ स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ जिलामहामंत्री केशव मणि, ब्लाक सहसमन्वयक दिनेश मणि, सुनील कुमार, संतोष सिंह, सतीश मणि, मदनचंद, कमरुद्दीन खान, विजय शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
बुधवार को न्याय पंचायत मधवालियां केंद्र शेषपुर से परिषदीय स्कूल के बच्चों ने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और ग्रामसभा शेषपुर, मुंडेरी व बन्नीढाला सहित क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए नारे लगाते हुए भ्रमण कर अपने पाल्यों को विद्यालय भेजने का आग्रह किया। रैली को ब्लॉक प्रमुख सिसवा उदयप्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर विदा किया। ग्राम प्रधान बांके कुशवाहा, जितेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, दुर्गेश कुशवाहा, सह-समन्वयक अरुण सिंह, संकुल प्रभारी सत्यवान दुबे, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र पांडेय, शिवेंद्र मिश्र, प्रकाश कुमार, जितेंद्र सिंह, संदीप गौतम, ब्रह्मानन्द व संगीत आदि मौजूद रहे।