फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   14 players selected for the 50th Junior Boys' State Kabaddi Championship.

Maharajganj News: 50वीं जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 30 Aug 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
14 players selected for the 50th Junior Boys' State Kabaddi Championship.
भिटौली। 13-14 सितंबर को बस्ती में आयोजित होने वाली 50वीं जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए महराजगंज की टीम का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

भैंसी स्थित एक निजी स्कूल के मैदान पर 27 अगस्त को जिला स्तरीय ट्रॉयल का आयोजन किया गया। कुल 61 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निर्णायक मंडल ने 14 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया है।


इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार टीम में युवा जोश के साथ बेहतरीन तकनीक का संगम है और टीम बस्ती में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। ट्रॉयल प्रक्रिया निर्णायक ऐनुद्दीन सिद्दीकी की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान प्रबंधक नरेंद्र वर्मा सहित खेल प्रेमी रिकी, अतिश, इन्द्रेश, रंजीत निषाद, दीनू, चन्द्र प्रकाश, पंकज चौधरी, अरुण चौधरी, सदानंद पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed